April 30, 2026

पदस्थापित प्रधानाध्यापक के निधन पर जताया शोक

Read Time:1 Minute, 25 Second

By:- तनवीर आलम ///

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय कालसर के पदस्थापित प्रधानाध्यापक रणवीर कुमार सिंह के निधन पर गहरी संवेदना जतायी गई। विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षक शिक्षिका एवं स्कूली बच्चों ने शोक सभा आयोजित कर उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। विद्यालय के सहायक शिक्षक सुशील कुमार ने कहा कि पदस्थापित प्रधानाध्यापक शिक्षक के निधन हो जाने से विद्यालय में सभी शिक्षक शिक्षिका एवं बच्चों के साथ शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उनके आत्मा को शांति मिले 2 मिनट का मौन रखा गया। पदस्थापित प्रधानाध्यापक एक कर्मठ और समर्पित शिक्षिक थे। इस मौके पर श्रवण कुमार मंडल, मो सिराजुद्दीन, अखिलेश कुमार सिंह, मो मुजीबुर रहमान, रूबी कुमारी, शाइस्ता नाज, नूतन दास व स्कूली बच्चे रहें।

Previous post 15 किसानों के बिच राई-सरसों मिनी कीट का किया गया वितरण
Next post परिवारिक सूची में नाम दर्ज नहीं होने के कारण पदाधिकारी को दिए आवेदन ग्रामीणों में आक्रोश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial