जैव विविधता प्रबंधन समिति गठन किया गया ग्राम सभा का आयोजन
By:- तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में जैव विविधता प्रबंधन समिति के गठन व मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के क्रियान्वयन को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। आयोजित ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया रीना देवी ने किया। जिसको लेकर मुखिया रीना देवी ने बताई की जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पंचायत भवन प्रांगण में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें मौजूद जनप्रतिनिधि गंज गणमान्य लोगों की उपस्थिति में जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन किया गया।साथ ही प्रत्येक वार्ड में लगने वाले मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर मौजूद वार्ड सदस्यों व आम जनताओं से विचार विमर्श किया गया। विशेष ग्रामसभा दौरान पंचायत में सरकार द्वारा चल रहे महत्वकांक्षी योजनाओं से आमजनों को अवगत कराया। मुखिया रीना देवी ने बताया कि हर हाल में पंचायत का विकास करना लक्ष्य है साथ ही पंचायत वासियों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ धरातल पर मिले इसको लेकर हम सबको मिलकर कार्य करने की जरूरत है। इस अवसर पर उपमुखिया रवि कुमार, पूर्व उपप्रमुख मो अजीमुद्दीन सहित वार्ड सदस्यगण व ग्रामीण मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
