कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन मृतक के परिजनों को दिया चेक
By:- तनवीर आलम (हसनगंज)
जगरनाथपुर पंचायत भवन में सोमवार को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन मृतक के परिजनों को मुखिया रीना देवी, पंचायत समिति सदस्य मो अजीमुद्दीन व पंचायत कर्मी द्वारा तीन-तीन हजार रुपए का चेक वितरण किया। मुखिया प्रतिनिधि ह्रदय नारायण उरांव ने बताया कि सरकार की महत्वकांक्षी योजना की लाभ लोगो को मिल रहा है। बीपीएल परिवार में आने वाले तीन लोगों का निधन हो गया था। जिसके बाद ऐसे सभी परिवारों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार की राशि का चेक उपलब्ध कराया गया। पंचायत समिति समिति सदस्य मो अजीमुद्दीन ने कहा कि पंचायत के लोगो को मुखिया के उपस्थिति में चेक का वितरण किया गया। इस मौके पर उप मुखिया रवि कुमार अन्य जनप्रतिनिधि और कर्मी, ग्रामीण मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
