April 30, 2026

नया वर्ष के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार वृक्षारोपण कार्य किया गया।

Read Time:1 Minute, 8 Second

मो० आरीफ ख़ान (प्राणपुर)

नए वर्ष के उपलक्ष में प्राणपुर थाना परिसर में पर्यावरण को संतुलित करने एवं थाना के सौंदर्यीकरण हेतु दर्जनों फलदार एवं छायादार वृक्षारोपण का कार्य उत्साह पूर्वक पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया। थाना अध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनहित में नए वर्ष के मौके पर थाना प्रांगण में आम, कटहल, लीची, अमरूद एवं दर्जनों छायादार पेड़ लगाया गया। इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, भाजपा नेता रमेश मंडल, राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास, प्रमुख रोशनी खातून, जिला परिषद सदस्या सैदुन निशा, स्थानीय मुखिया मंजू देवी, प्रमोद सिंह सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Previous post हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में नव वर्ष का स्वागत पर बच्चों ने किया पिकनिक
Next post দ্বীপের বাস মোড়ে তৃণমূলের দলীয় কার্যালয়ে পতাকা উত্তোলন ও সংবর্ধনার মধ্যে ২৬ তম প্রতিষ্ঠা দিবস পালিত হলো
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial