April 30, 2026

कटिहार पुलिस ने 286 ग्राम स्मैक के साथ नशा गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार ।

Read Time:2 Minute, 20 Second

शाहजहां आलम (कटिहार)

कटिहार पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है । कटिहार पुलिस ने नशा गिरोह के तीन सदस्यों को 286 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है । दरअसल कोढ़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 31 बसगाढ़ा चौक के समीप पुलिस की गठित टीम के द्वारा गुप्त सूचना पर यह करवाई की गई है । बताया जा रहा है कि कोढ़ा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ कुछ युवक नशे के खेप (स्मैक) को लेकर तस्करी करने और बेचने के लिए कार पर सवार होकर हाइवे के रास्ते जा रहे हैं और इसी को लेकर कोढ़ा पुलिस ने स्पेशल टीम बनाया और छापेमारी किया । वही तलाशी के दौरान कार सवार तीन लोगों को नशा का समान स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया है । साथ ही 286 ग्राम के साथ तराजू भी बरामद की गई । वही बरामद स्मैक की कीमत लाखों में बताई जा रही है । वही कटिहार पुलिस की माने तो नशे के गिरोह के धंधे में और भी लोग संलिप्त है जिसे जल्द पकड़ लिया जाएगा ।

क्या कहते है एसपी..!

इस पूरे मामले पर जानकारी देते भी कटिहार पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक नशा के गिरोह का जो है सूचना मिली थी जिसमें एक टीम बनाया गया था और स्पेशल टीम द्वारा छापामारी किया गया जिसमें तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं और उनके पास से 286 ग्राम स्मैक के साथ तराजू भी बरामद किया गया है । वही कटिहार एसपी ने यह भी बताया कि बड़े ही प्रोफेशनल ढंग से यह लोग इसका कारोबार करते हैं और इसमें कुछ लोग और भी शामिल हैं उन लोगों को भी हम लोग जल्दी पकड़ेंगे ।

Previous post 8 करोड़ 60 लाख की लागत से बनने वाले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का सांसद एवं विधायक ने किया शिलान्यास।
Next post कटिहार में डॉक्टर दंपति ने खोला अपना अस्पताल, मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा अब बाहर ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial