हसनगंज में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर जिला महामंत्री किया शुभारंभ
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित हागालैंड मैदान में तीन दिवसीय शार्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत कुमार झा ने फीता काटकर किया। भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत कुमार झा ने कहा कि हागालैंड क्रिकेट क्लब की अगुवाई में तीन दिवसीय शार्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। बताया खेल से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की अपील करते हुए कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के टूर्नामेंट होना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कहा कि इस तरह के आयोजन होने से गांव में भाईचारे का अटूट बंधन बनता है। मौके पर खेल आयोजक के रूप में मो फिरदौस, मो फौजी, मो फिरोज, मो रिजवान, मो जावेद, मो नसीम, विक्रम कुमार, मो मासुम, मो नदीम, मो फैज आदि ने कहा कि उद्घाटन मैच गोदैया व शमशाद 11 टीम के बीच शुरू हुआ है। जिसमें गोदैया की टीम ने टॉस जीत कर बैटिंग करने का फैसला लिया। जिसमें गोदैया की टीमों ने 10 ओवर 67 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। साथ ही लक्ष्य का पिछा करने उतरी शमशाद 11 की टीम ने सात ओवर में ही 68 रन बनाकर मैच जीत लिया। इधर मैच को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट में कई बड़ी-बड़ी टीमों ने हिस्सा लिया है। उद्घाटन मैच को देखने के लिए मैदान में भारी संख्या में खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के हौसले को ऑफजाई के लिए हर विकेट लेने और चौका छक्का लगाने पर जमकर तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर दर्जनों खेल प्रेमी व ग्रामीण मौजूद थे।
More Stories
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
हंगामा कर रहे पांच शराबी गिरफ्तार, मनिहारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच लोगों...
कुरसेला में पुलिस ने 26 लीटर देसी शराब बरामद कर दो दो तस्कर को किया गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए...
