May 1, 2026

धुमधाम से मनाया जननायक कर्पूरी ठाकुर की जंयन्ती

Read Time:2 Minute, 50 Second

मोहम्मद आरिफ ( प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बस्तौल चौक पर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह आयोजित कर उत्साह पूर्वक मनाया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास ने किया।समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राजद के महिला नेत्री सह जिला परिषद उपाध्यक्ष इशरत प्रवीण । पूर्व जिला परिषद सदस्या सुनीता किस्कू उपस्थित हुई।उक्त समारोह में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। सर्वप्रथम जननायक कर्पूरी को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया तथा जननायक कर्पूरी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।27 वर्ष पूर्व 24 जनवरी 1996 को पूर्व पर निर्माण मंत्री महेन्द्र नारायण यादव ने बनारस से प्रतिमा लाकर बस्तौल चौक पर कर्पूरी मंच का गठन कर प्रतिमा को स्थापित किया गया था।तब से लगातार समारोह आयोजित कर कर्पूरी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने कार्य होता आ रहा है। इस मौके पर मंगलवार को उक्त समारोह को संबोधित करते हुए राजद महिला नेत्री इशरत प्रवीण ने अपने संबोधन में कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर दलित पिछड़े अतिपिछड़े शोषित वंचित के मसीहा थे।इन्होंने दलित पिछड़े तथा वंचितों को समाज में बराबरी में जीने का हक दिलाया।इन्हीं का योगदान हैं कि आज दलित पिछड़े गरीब तथा वंचित समाज के लोग समाज की मुख्य धारा के साथ कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम को कर्पूरी मंच के अध्यक्ष उदय मंडल,राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष चंदन यादव, प्रमोद कुमार सिंह, मोहम्मद मजरूद्दीन, मोहम्मद इसराहील करीमराजुप्रमोद अग्रवाल, रामू मुरमुर बलराम ऋषि मानिक चंद शुक्ला रमेश मंडलआदि दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।

Previous post जमीनी विवाद में बुद्धनगर गांव पुलिस छावनी में तब्दील।
Next post गरीबों के मसीहा थे जननायक कर्पूरी ठाकुर — पूर्व विधायक नीरज कुमार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial