April 29, 2026

प्रखंड कार्यालय में प्रमुख नीलू देवी ने फहराया तिरंगा

Read Time:3 Minute, 13 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड में 74वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी, गैरसरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों, राजनीतिक संगठनों एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा झंडे को सलामी दी गयी। प्रखंड कार्यालय प्रांगण में प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, आदर्श मध्य विद्यालय हसनगंज में अध्यक्ष, हसनगंज थाना कार्यालय प्रांगण में थाना प्रभारी रामचंद्र मंडल, ढेरुआ पंचायत भवन में मुखिया रूस्तम अली, कालसर पंचायत भवन में मुखिया सागर यादव, जगरनाथपुर पंचायत में मुखिया रीना देवी ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने कहा कि शहीदों की याद एवं भारतीय संविधान लागू को प्रखंड मुख्यालय सहित सभी सरकारी व अन्य संस्थानों पर तिरंगा फहराया गया। उन्होंने देश भक्ति की भावना जगाने को कहा। जिला परिषद शाहिद अख्तर ने कहा कि थाना में थाना प्रभारी के द्वारा तिरंगा फहराया गया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रखंड में राष्ट्रीय पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने कहा कि देश का महत्वपूर्ण पर्व गणतंत्र दिवस है। हसनगंज प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा संविधान दिवस है संविधान हमें यह सिखाता है कि हमें किया अधिकार है। अपने अधिकार के लिए चुप नही बैठे लोग अपने अधिकार लिए हमेशा तत्पर रहें। जगरनाथपुर पंचायत उप मुखिया रवि कुमार ने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन भारत संविधान लागू किया गया। उन्होंने कहा कि जगरनाथपुर पंचायत में मुखिया के द्वारा झंडा तोलन किया गया। राष्ट्र पर्व के पावन अवसर पर पूरा प्रखंड की माहौल देशभक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर बीडीओ रितेश कुमार, सीओ उदय प्रसाद, भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत झा, उप प्रमुख प्रतिनिधि विनोद कुमार मंडल, पूर्व उप प्रमुख मो अजीमुद्दीन, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, समिति प्रतिनिधि सदानन्द तिर्की पूर्व मुखिया उस्मान गनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व प्रखंड कर्मी, अंचल कर्मी मौजूद थे।

Previous post बसंत पंचमी पर मां शारदे की पूजा अर्चना की गई
Next post मनिहारी अनुमंडल में एसडीओ, नगर पंचायत में मुख्य पार्षद ने फहराया तिरंगा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial