April 29, 2026

मनिहारी अनुमंडल में एसडीओ, नगर पंचायत में मुख्य पार्षद ने फहराया तिरंगा ।

Read Time:3 Minute, 16 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख और मनिहारी थाना में प्रभारी ने तिरंगा फहराया

राष्ट्र कल अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस मौके पर मनिहारी नगर समेत पूरे अनुमंडल में भी जश्न का माहौल रहा। मनिहारी अनुमंडल परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने तिरंगा फहराया। नगर पंचायत परिसर में मुख्य पार्षद राजेश कुमार, प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख श्रवण साह, मनिहारी थाना परिसर में थाना प्रभारी रामविलास सिंह, बार एसोसिएशन परिसर में एसोसिएशन के सचिव कुंदन कुमार सिन्हा, अनुमंडलीय अस्पताल में उपाधीक्षक बृजेश नंदन सिन्हा, सीडीपीओ कार्यालय में सीडीपीओ अमृता बर्मा, अंबेडकर परिसर में अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष राजेंद्र पासवान,ओटो स्टैंड परिसर में वाहिद अली सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों और समाजसेवी द्वारा तिरंगा फहराया। विभिन्न विद्यालयों से बच्चों की प्रभात फेरी व रंग बिरंगी झांकियां निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल द्वारा झंडे को सलामी भी दी गई और बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, बीडीओ रणधीर कुमार, अंचल पदाधिकारी राजेश रंजन, राजस्व पदाधिकारी विवेकानंद,एमओ राजबाला सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी डॉ रणधीर लाल, पुलिस इंस्पेक्टर सौरभ कुमार सुमन, एसआई विपिन कुमार, उमेश चंद्र पांडेय, विनय कुमार मांझी, हाकिम यादव, मुन्ना कुमार पटेल, अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा, संजीव कुमार देव, रामावतार मंडल, निर्मल मौआर, अंबिका प्रसाद यादव, उप मुख्य पार्षद शुभम कुमार पोद्दार, पार्षद युगल पासवान, सुल्ताना परवीन, श्रवण कुमार, बेचन सिंह, स्मिता सिन्हा, ओम कुमार गुप्ता, गुलाब चौधरी, लखी देवी, कुमुद देवी, काजल कुमारी, पंकज यादव, सहदेव यादव, बालेश्वर सिंह, करण मानस, धवलेंद्र ओझा, जयप्रकाश यादव, हारुन रशिद, जयप्रकाश मंडल, दीपक कुमार देव, मो शेरू, ऐनुल अंसारी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Previous post प्रखंड कार्यालय में प्रमुख नीलू देवी ने फहराया तिरंगा
Next post प्राणपुर में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न स्थानों में किया गया झंडा तोलन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial