May 1, 2026

माघ मेला को ले अनुमंडल प्रशासन ने मेला परिसर का जायजा लिया

Read Time:1 Minute, 52 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

हर वर्ष की तरह मनिहारी स्थित गंगा तट के परिसर में होने वाले माघ मेला के मद्देनजर अनुमंडल प्रशासन ने अपने शिष्टमंडल के साथ मेला क्षेत्र के स्थलों का निरीक्षण किया। 5 फरवरी को पूर्णिमा के अवसर पर यज्ञ का आयोजन है और वृहद रूप में प्रत्येक वर्ष मेला लगाया जाता है। इसलिए स्थानीय व बाहरी श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक हो जाती है। 5 फरवरी को ही सुबे के मुख्यमंत्री अपने समाधान यात्रा के क्रम में कटिहार आ रहे हैं। स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री से दूरभाष और पत्र के माध्यम से मेला में शरीक होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुजारिश कर चुके हैं। इस संभावना को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, स्थानीय विधायक मनोहर सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार, थाना प्रभारी रामविलास सिंह, मुख्य पार्षद राजेश कुमार, उप मुख्य पार्षद शुभम कुमार पोद्दार द्वारा स्थलों का जायजा लेते देखा गया। पार्किंग, मंच, हेलीपैड, कारकेड के लिए इमरजेंसी रास्ता सहित सुरक्षा व विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया।

Previous post अमदाबाद नगर पंचायत में मुख्य पार्षद ने फहराया तिरंगा
Next post गरीब असहाय एवं वृद्धजनों के बीच किया गया कंबल वितरण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial