April 30, 2026

हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से एक की मौत ।

Read Time:55 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

प्रखंड के नवाबगंज मे पेड़ से मवेशी के लिए पत्ता तोड़ने के क्रम मे हाई वोल्टेज तार की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।नवाबगंज वार्ड संख्या 8 निवासी घिसु पासवान उम्र करीब (50) वर्ष, मवेशी के लिए पेड़ पर पत्ता तोड़ने चढ़ा था।पास मे ही हाईवोल्टेज बिजली तार होने से उसकी चपेट मे आ गया।पेड़ पर ही उसकी मौत हो गयी।सूचना पाकर मनिहारी थाना के एस आई उमेश चंद्र पांडेय और बिपिन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर लाश को पेड़ से नीचे उतारकर अग्रतर कार्वाई मे जुट गये ।

Previous post आग लगने से चार घर जले ।
Next post কাকদ্বীপ ব্লক ইমাম পরিষদ কমিটির উদ্যোগে কাকদ্বীপ বিডিও অফিস সভাকক্ষে বাৎসরিক ২০২৩ ইমাম সম্মেলন অনুষ্ঠিত।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial