आंगनवाड़ी सेविका व सहायिकाओं की एक दिवसीय बैठक का हुआ आयोजन ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय सभागार में दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने को लेकर आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई।आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार ने किया। बीडीओ ने कहा प्रत्येक दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनेगा। जिसको लेकर आंगनवाड़ी सेविका व साहयिका कार्य करेंगी। आयोजित बैठक में सभी दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाने को लेकर संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। महिला पर्यवेक्षिका अमृता कुमारी ने बताई की विभागीय निर्देश पर प्रत्येक पंचायत में दिव्यांगजनों की सूची बनी हुई है। सूची के माध्यम से आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका दस्तावेज प्रपत्र में दिव्यांगजनों का पूरा फोटो, आधार कार्ड एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र की प्रति आदि भरकर उसे ऑनलाइन करेंगे। जिसके तहत सभी दिव्यांगजनों को एक यूडी आईडी कार्ड बनेगा। जिससे दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। मौके पर दिव्यांगजनों को सरकार से मिलने वाली सभी लाभ आसानी से प्राप्त हो सके इसको लेकर यूडीआईडी कार्ड बनाने को लेकर आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका अमृता कुमारी, रूबी कुमारी सहित आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका मौजूद रहीं।
More Stories
मनिहारी में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जनजागरूकता प्रशिक्षण आयोजित
देश के विभिन्न अदालतों में पांच करोड़ से अधिक मामले पेंडिंग। मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड सभागार में शनिवार,...
मनिहारी कौशल विकास केंद्र में प्रमाणपत्र वितरण, प्रशिक्षित युवाओं में उत्साह
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी स्थित कौशल विकास केंद्र में शुक्रवार को केंद्र समन्वयक नीरज कुमार द्वारा नवम्बर 2025 बैच...
कुर्सेला में 55 लीटर देशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, टोटो भी जब्त
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 55 लीटर देशी शराब...
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
