May 1, 2026

परिवार नियोजन शिविर में महिलाओं हुआ बंध्याकरण ।

Read Time:1 Minute, 16 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा प्रखंड में परिवार नियोजन को लेकर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर के माध्यम से 26 महिलाओं का बंध्याकरण तथा एक पुरुष का नसबंदी किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि एनजीओ के माध्यम से  बंध्याकरण किया जाता है। आशा एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा क्षेत्र में संपर्क स्थापित कर महिला पुरुषों को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित करते हैं और इसकी सूचना संबंधित एनजीओ को दी जाती है तथा तिथि निर्धारण उपरांत शिविर आयोजित कर बंध्याकरण किया जाता है। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक अनवार आलम बीसीएम पुजा राय , बीएएम संतोष कुमार एएनएम एवं आशा कर्मी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Previous post कलश शोभायात्रा के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल ।
Next post गोली से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial