पीसीसी सड़क का विधान पार्षद ने किया उद्घाटन ।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी लालगंज पंचायत अंतर्गत महादेवपुर में अग्रवाल बागान से काके दाह कामत तक पीसीसी सड़क निर्माण 14 लाख 98 हजार ₹900 की लागत का उद्घाटन विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण होने से बड़ी आबादी को आगमन की सुविधा मिलेगी। कहा कि प्राणपुर क्षेत्र में लगातार सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि कई सड़कों का निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। कहां की प्राथमिकता के आधार पर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। वही मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख अमित साह ने सभा संबोधित में कहा कि विधान पार्षद अशोक अग्रवाल द्वारा प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न सड़कों का युद्ध स्तर पर कार्य हो रहा है। कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। प्राणपुर क्षेत्र के महत्वपूर्ण गांव को सड़क से जोड़ने का काम किया जा रहा है। हर सुदूर गांव तक पहुंचाने के लिए पक्की सड़क निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। जो धीरे-धीरे पूरा हो रहा है। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया जुलुम सिंह ने किया। विधान पार्षद को समाजसेवी रवि गुप्ता व सुनील गुप्ता ने बुके देकर स्वागत किया। मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि प्रमोद अग्रवाल, सजन अग्रवाल, राजू सिंह, लड्डू सिंह, चांद गुप्ता, पूर्व मुखिया दिलीप सिंह, मोहम्मद अजमल आदि भारी संख्या में समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
