परिवार नियोजन शिविर में 17 महिलाओं हुआ बंध्याकरण ।
अशोक यादव (डडंखोरा)
परिवार नियोजन को लेकर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर के माध्यम से 17 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। डॉ आशुतोष पटेल ने महिलाओं का बंध्याकरण किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि एनजीओ के माध्यम से बंध्याकरण किया जाता है। आशा एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा क्षेत्र में संपर्क स्थापित कर महिला पुरुषों को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित करते हैं और इसकी सूचना संबंधित एनजीओ को दी जाती है तथा तिथि निर्धारण उपरांत शिविर आयोजित कर बंध्याकरण किया जाता है। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक अनवार आलम बीसीएम पुजा राय , बीएएम संतोष कुमार एएनएम एवं आशा कर्मी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
