विधायक ने चाइल्ड केयर हॉस्पिटल का फीता काटकर किया उद्घाटन ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी में विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने न्यू बोर्न चाइल्ड केयर हॉस्पिटल का मंगलवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। शिशु विशेषज्ञ डॉ राजु कुमार ने बताया कि जन्म से 28 दिन के बच्चों और उससे ऊपर 18 वर्ष के बच्चों तक का उच्च तकनीकी द्वारा इलाज किया जाएगा। राजू ने बताया कि मां के गर्भ में ही तकनीकी समस्याओं के कारण शिशु पर जानलेवा खतरा बन जाता है जिसके लिए शिशु इकाई द्वारा सुविधा उपलब्ध है और गोल्डेन मिनट के लिए अब शिशु नही तरसेंगे। वैसे नवजात शिशु जो जन्म के तुरंत बाद चिख नही पाते जिससे शिशु के साथ-साथ परिजन भी निराश हो जाते हैं, के लिए बेहतर सुविधा यहां दी जाएगी। इस अवसर पर नगर के मुख्य पार्षद राजेश कुमार, अस्पताल के निदेशक सह संचालक मो नबीर आलम, डॉ साजिद हुसैन, कांग्रेश के शेख साजिद, गिरजा देवी, पंकज यादव, प्रद्युम्न ओझा, संजीव देव, इरशाद हुसैन सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
हंगामा कर रहे पांच शराबी गिरफ्तार, मनिहारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच लोगों...
कुरसेला में पुलिस ने 26 लीटर देसी शराब बरामद कर दो दो तस्कर को किया गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए...
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क...
सड़क दुर्घटना में एक युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के देवीपुर चौक के समीप मंगलवार की देर रात्रि सड़क हादसे में एक व्यक्ति...
