कंटेनर-फॉर्च्यूनर कार की टक्कर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो की मौत।
विशाल सिंह चौहान (लखनऊ)
आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर कार और कंटेनर की टक्कर ने दो लोगों की जान ले ली। हादसे में कार सवार दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज से लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे में टकराया कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया।मामला फतेहाबाद थाना के आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास का है। फॉर्च्यूनर कार और कंटेनर के टकराने से बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार कार में कामधेनु स्टील धौलपुर के मालिक नवीन सिंघल, लोहा व्यापारी अनिल गोयल, अंशुल मित्तल और श्रीनिवास शामिल थे। चारों कार में सवार होकर बागेश्वर जा रहे थे।मामले में थाना प्रभारी फतेहाबाद ने बताया कि कार रॉन्ग साइड पर चल रही थी। जिसके चलते कार और कंटेनर के बीच टक्कर हो गयी। टक्कर में कंटेनर पलट गया। जिसके पश्चात मौके से कंटेनर चालक फरार हो गया। हादसे में कामधेनु स्टील धौलपुर के मालिक नवीन सिंघल की मौके पर ही मौत हो गयी। लोहा व्यापारी अनिल गोयल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बाकी के अन्य दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
