May 1, 2026

नवगठित नपं की पहली सामान्य मासिक बैठक हुई आयोजित ।

Read Time:1 Minute, 54 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

नगर पंचायत मनिहारी के सभागार में 20 फरवरी को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नवगठित प्रतिनिधियों की पहली सामान्य बैठक संपन्न हुई। नगर के मुख्य पार्षद राजेश कुमार ने बताया कि विभिन्न वार्डों से आए कुछ पार्षदों ने लिखित रूप से विकास संबंधित सुझावों से अवगत कराया और सभी आए पार्षदों का पुरी तरह सहयोग रहा। बैठक में मुख्य सड़क, कुटी रोड, आजमपुर गोला रोड, मार्केट से गांधी टोला रोड, हाई स्कूल के पास स्टेडियम, नालों का निर्माण संबंधित सुझाव पर चर्चा हुआ। मुख्य पार्षद ने बताया कि बैठक में कोई भी योजना लिखित में पारित नहीं हुआ लेकिन संज्ञान में ले लिया गया।इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद शुभम कुमार पोद्दार कार्यपालक पदाधिकारी डॉ रणधीर लाल नगर मिशन प्रबंधक विशाल कुमार एसआई मुन्ना पटेल निरंजन कुमार पार्षद युगल पासवान सुल्ताना परवीन रीता देवी अनुज कुमार श्रवण कुमार निशा कुमारी बेचन सिंह रीता देवी स्मिता सिन्हा ओम कुमार गुप्ता गुलाब चौधरी रखे देवी कुमुद देवी काजल कुमारी उपस्थित रहे वार्ड जोकि पार्षद विमला देवी अस्वस्थता के कारण अनुपस्थित रही।

Previous post लोजपा (रा) द्वारा मुख्यालय में होने वाले एक दिवसीय महाधरना को लेकर तैयारियां जोरों पर ।
Next post लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में शिक्षा मित्रों ने भरी हुंकार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial