जदयू प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में महागठबंधन की रैली में कदवा से निकली जदयू कार्यकर्तओं की जत्था ।
नवीन मेहता (कदवा)
शनिवार को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन के द्वारा होने वाले महारैली को सफल बनाने के लिए कदवा से जदयू की जत्था पूर्णिया के लिये रवाना हुई। जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश भगत की अध्यक्षता में सैकड़ों की संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन की रैली को सफल बनाने को लेकर पूर्णिया पहुँची। इस दौरान उपस्थित जदयू के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार जिंदा बाद के नारे बुलंद किये। इस दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश भगत ने कहा की रंगभूमि मैदान में होने वाले महारैली को सफल बनाने के लिए हम सभी जदयू नेता एवं कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में एकजुट होकर दर्जनों वाहनों से निकल रहे है ताकि महारैली सफल बना सके साथ ही उन्होंने कहाँ की क्षेत्र की समस्या से भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अवगत कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि महानन्दा फेज 2 बांध निर्माण की बात भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया जाएगा।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
