April 29, 2026

बिहार बजट पर स्थानीय नेताओं ने बताया ऐतिहासिक सभी वर्गों को मिलेगा लाभ ।

Read Time:1 Minute, 53 Second

श्रवण शर्मा (कोढ़ा)

सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा पेश किए गए बजट पर जदयू और भाजपा के नेताओं ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है जदयू नेता मनोज कुमार ऋषि ने कहा कि बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी की स्वास्थ्य सुविधा आम लोगों की सुरक्षा और युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करने के साथ साथ सामाजिक न्याय के साथ राज्य सरकार ने बिहार को गति देने वाला बजट बताया है।और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े दलित महादलित अति पिछड़ा पिछड़ा वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है बजट से इस समाज के लोगों को लाभ मिलेगा। इधर भाजपा के प्रखंड महामंत्री रमण झा ने कहा कि बजट लोकलुभावन है राज्य के अन्नदाता किसान को अनदेखी कर बजट बनाया गया है जहां एक और नियोजित शिक्षक अपने हक हकूक की लड़ाई लड़ रहे हैं वहीं बजट में युवाओं को नौकरी देने का झांसा दिया जा रहा है सात निश्चय पार्ट 2 के तहत किसानों को प्राथमिकता देने की बात कही गई लेकिन हकीकत कोसो दूर है। एक तरफ सात निश्चय पार्ट 2 के तहत वार्ड सदस्य अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर सरकार उन्हें झांसा देकर किसान हित एवं जीविका के माध्यम से लोगों को बिहार में आगे बढ़ाने की बात कह रही है।

Previous post पीर मजार स्थित वृक्ष में लगी आग पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर बड़ी घटना होने से बचाया।
Next post आगामी होली व शबे बरात को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial