April 29, 2026

सफाई कर्मियों की हड़ताल की चैतावनी बकाया मजदुरी को लेकर सौंपा ज्ञापन ।

Read Time:1 Minute, 12 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने माह जनवरी 2023 से लंबित मजदूरी भुगतान को लेकर उप मुख्य पार्षद शुभम कुमार पोद्दार को ज्ञापन दिया जिसकी एक प्रति हुडको के संवेदक को भी भेजी गई।ज्ञापन में सफाई कर्मियों ने रुके दो महीने की मजदूरी के भुगतान नहीं करने पर हड़ताल पर जाने की धमकी दे डाली।उधर उप मुख्य पार्षद ने बताया कि दो दिनों के अंदर सफाई कर्मियों का भुगतान करा दिया जाएगा। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली कि संवेदक का भी भुगतान रोका गया है जिसके कारण सफाई कर्मियों का भुगतान संवेदक द्वारा नहीं हो पा रहा है।कुल मिलाकर त्यौहार भी सामने है और संवेदक व पंचायत कमेटी के चक्कर में सफाई कर्मियों का मजदूरी नहीं मिलने से भुखमरी आ गई है।

Previous post कटिहार एसडीओ ने बस्तौल पंचायत का औचक निरीक्षण किया।
Next post गर्म दूध से झुलस कर मासूम की गई जान ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial