April 29, 2026

प्राथमिक विद्यालय भेंसी में छात्रों ने लिया आजीवन नशामुक्त रहने का लिया संकल्प ।

Read Time:1 Minute, 15 Second

पब्लिक न्यूज़ 24 । लखनऊ

नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के जिला प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल एवं बीकेटी ब्लॉक प्रभारी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान के नेतृत्व में ‘टीम अग्रवाल’ लखनऊ जिले के स्कूल कॉलेजों में नशामुक्त संकल्प सभाओं का आयोजन कर रही है।शनिवार को जिला प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल के प्रतिनिधि अभिषेक अवस्थी नशामुक्ति का अमृत कलश लेकर प्राथमिक विद्यालय भेंसी पहुंचे जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए कहा कि सब लोग अपनी दोस्ती जीवन पर्यंत नशामुक्त रखना। अपना परिवार नशामुक्त परिवार बनाना। होली के इस त्यौहार को पूर्णतया नशामुक्त रखना।उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को जीवन भर नशामुक्त रहने का संकल्प कराया।

Previous post ग्राम सरैया बाजार बेहरा चक्की में जंगल झाड़ियों की जमीन को शमशान में बदलने की मांग ।
Next post जनता दरबार मे तीन मामलों का निष्पादन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial