June 28, 2026

सहकारिता कानून के अनुसार बने पैक्स मतदाता सूचि — रौशन अग्रवाल ।

Read Time:2 Minute, 8 Second

बारसोई प्रखंड में पेक्स मतदाता सूची में जांच करनें को लेकर एसडीओ बारसोई को जदयू नेता रौशन अग्रवाल ने लिखित आवेदन दिया है । दिए गए आवेदन में वैसे किसानों के ऊपर ध्यान आकृष्ट कराया जो सरकार की तरफ से पैक्स के माध्यम से मिलने वाले लाभ से वंचित हैं। साथ ही बारसोई अनुमंडल में पेक्स मतदाता सूची की जांच कराकर इच्छुक पात्र किसानों का नाम जोड़ने के लिए आग्रह किया हैं।ज्ञात हो कि उच्च न्यायालय पटना ने हाल में ही आदेश दिया हैं कि एक परिवार में एक ही व्यक्ति पेक्स का सदस्य होगा एवं परिवार के एक ही व्यक्ति को पेक्स का लाभ मिलेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जदयू नेता रौशन अग्रवाल ने बताया कि यदि जमीनी स्तर में देखा जाय तो पेक्स का लाभ वैसे किसानों को नहीं मिल पा रहा हैं जिन किसानों को मिलना चाहिए और ना ही वैसे किसानों का नाम पेक्स मतदाता सूची में जोड़ा जाता हैं जो पात्र है | ज्यादातर ऐसे नामों को जोड़ा जाय जो प्रतिनिधियों के पक्ष में हो ताकि पेक्स चुनाव में उन्हें वोट करें। इन्हीं कारण से ज्यादातर जरूरत मंद किसान सरकार की तरफ से पैक्स के माध्यम से मिलने वाला लाभ से वंचित रह जाते हैंं । आगे उन्होंने कहा की हमें विश्वास है कि एसडीओ बारसोई द्वारा पैक्स मतदाता सूची की जांच करवा कर पैक्स मतदाता सूची में नाम से वंचित किसानों को जरुर लाभ पहुचायेंगे।

Previous post कला संकाय से जिला में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को वार्ड पार्षदों ने दी बधाई ।
Next post दो महीने का लगाया अंगूठा राशन दिया एक महीने का, डीलर पर अनियमितता का लगाया आरोप।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial