August 28, 2026

848 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 13 Second

पब्लिक न्यूज़ 24 (बारसोई)

बारसोई अनुमंडल के बलरामपुर थाना क्षेत्र में संध्या गश्ती के दौरान एक पिकअप वैन में ले जा रहे 848.56 लीटर विदेशी शराब को जप्त किया है। इस संबंध में एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर बजॅरगांव मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग लगाकर इसके दौरान एक पिकअप वैन को रोका गया जिसमें पुआल भरे पड़े थे जिसके नीचे पेटियों में रखें 848 लीटर विदेशी शराब भरे पड़े थे। वहीं थानाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार एवं उनके सहयोगियों द्वारा उक्त शराब को जब्त करते हुए पिकअप वैन एवं उसके चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। चालक की पहचान दिनेश पासवान जिला पूर्णिया निवासी के रूप में हुई है ।

Previous post मैट्रिक परीक्षा में ड्यूटी सोसाइटी कोचिंग बस्तोल के छात्रों ने लहराया परचम ।
Next post चैती दुर्गा माता को नम आंखों से विदाई दी गई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial