पूर्व डिप्टी सीएम ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के संग की बैठक ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा दौरान केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चल रही विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी मौजूद प्रखंड के पदाधिकारियों से ली गई। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं पर समीक्षा करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की चल रही सभी योजनाओं का लाभ धरातल पर आमजनों को समय पर मिले इसका ध्यान रखते हुए कार्यों में तेजी लायें। उन्होंने स्पष्ट तौर पर अधिकारियों से कहा कि आमजनों के लाभ को लेकर बनने वाले पंचायत सरकार भवन व भूमिहीन विद्यालयों हेतु भवन आदि के निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता जल्द सुनिश्चित करावें। पूर्व डिप्टी सीएम ने प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक करते हुए सभी योजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। बताया आमजनों को राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ समय पर मिले इसको लेकर कार्य करने की जरूरत है। कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी निश्चित तौर पर नपएंगे। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, बीडीओ रितेश कुमार, सीओ उदय प्रसाद, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, मुखिया में सागर यादव, रानी देवी, रीना देवी, समिति अरजलाल सोरेन, ज्योतिष कांत कुंवर, मुकेश श्रीवास्तव, उपमुखिया रवि कुमार साह सहित प्रखंड के पदाधिकारी व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्तागण रहे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
