September 25, 2026

जमा मस्जिद में ग्यारहवीं शरीफ पर महफिले मिलाद का आयोजन, अमन-शांति की मांगी दुआ

Read Time:1 Minute, 24 Second

डेस्क (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित ढेरुआ पंचायत के मझला टोला ढेरुआ जमा मस्जिद में गुरुवार को ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। इस दौरान गौस-ए-पाक आजम हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी रहमतुल्लाह अलैह की शान में नात-ऐ-पाक पेश की गई। ग्यारहवीं शरीफ हजरत गौस ए आजम शेख अब्दुल कादिर जिलानी रहमतुल्लाह अलैह की याद में मनाई जाती हैं। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दुआ कबूल के लिए अपने घरों में गौस-ए-पाक के नाम से फातिहा कराई गई। मस्जिद में हुई महफिले मिलाद में दर्जनों लोग शामिल हुए। महफिल के दौरान मस्जिद के इमाम मौलाना मो आफताब आलम ने गौस-ए-पाक की जीवनी और उनकी शिक्षाओं के बारे में विस्तार से बताया। आखिर में देश में अमन, शांति और भाईचारे के लिए खास दुआ मांगी गई और लोगो के बीच लंगर और मीठा पुलाव शिरनी बांटी गई।

Previous post सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
Next post पांच परिवारों पर टूटा आग का कहर, पलभर में राख हो गई वर्षों की मेहनत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial