दियरा में वर्चस्वता को लेकर हुई मारपीट कई घायल।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत दियरा इलाकों मे कृषकों, मछुआरों के बाद अब पशुपालकों से रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है।गुरुवार को बिचली दियरा में अपने अपने पशुओं के साथ पशुशाला( बथान) मे रह रहे पशुपालक प्रदीप यादव, सुवोध यादव , अमीत, रमेसर मंडल से अचानक आ धमके रंगदार द्वारा रंगदारी की मांग की गयी।नहीं देने पर लाठी डंडे व बंदुक की कुंदा(बट) से पिटाई कर अधमरा कर दिया गया।सूचना पाकर घायल के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे ।मारपिटाई से आहतों को मनिहारी अनुमंडल अस्पताल ईलाज हेतु लाया गया।डा० शाजिद हुसैन ने बताया कि मारपीट के दो केश यहां आये हैं ।प्रदीप यादव, केवाला ढ़ाला ,दिलारपुर निवासी एवं सुवोध यादव पिता विश्वनाथ यादव, केवाला ढाला ,दिलारपुर । चिकित्सक श्री हुसैन ने जानकारी दी कि प्रदीप यादव का दोनों पैर की हड्डी टुटने के कारण बेहतर ईलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर किया गया है।सुवोध यादव का ईलाज जारी है।अनुमंडल अस्पताल में ईलाज के लिए लाये गये प्रदीप यादव ने बताया कि तीन चार पशुपालक अपने अपने पशुओं का दूध निकाल रहे थे कि मोहन ठाकुर एवं संजय ठाकुर अचानक से आकर रंगदारी की मांग की नहीं देने पर लाठी डंडे व बंदुक की बट से बूरी तरह पिटाई की। गौर तलब है कि विगत दिनों दिलारपुर के मछुआरों द्वारा रंगदारी नहीं देने पर नाव एवं जाल में आग लगाने कि दर्ज शिकायत में प्रदीप यादव भी नामजद आरोपी है।स्थानीय विधायक ने भी दियरा क्षेत्रों में किसानों , मछुआरों से रंगदारी मांगे जाने की मिल रही शिकायत के आलोक मे जिले के पुलिस कप्तान को पत्र प्रेषितकर आवश्यक कार्वाई की मांग की थी।बावजूद दियरा क्षेत्रों मे रंगदारी की बढ़ती घटना पर अंकुश नहीं लग पाया है।गुरुवार को घटना के बाद पुलिस एक्शन मोड में है।थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंकर अपराधियों की धरपकड़ और अनुसंधान मे जुट गये हैं।पुलिस जांच के बाद ही सच सामने आ सकेगा।
