चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)
जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि नशीले पदार्थों के सेवन एवं बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नशे के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंता जताई तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक रूप से पहल करने का संकल्प लिया।बैठक में जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने कहा कि नशे की लत विशेष रूप से युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता और रोकथाम के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो इसका असर आने वाली पीढ़ी पर पड़ सकता है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि नशे के खिलाफ सभी लोग एकजुट होकर आवाज उठाएं और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित प्रशासन को दें।बैठक के दौरान जिला परिषद ने अनुमंडल बारसोई प्रशासन एवं आबादपुर थाना पुलिस से स्पष्ट रूप से मांग की कि चांदपाड़ा मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में स्मैक एवं अन्य नशीले पदार्थों की कथित बिक्री की जांच कराई जाए और दोषियो पर सख्त कार्रवाई की जाए।इस मौके पर पूर्व मुखिया हकीमुद्दीन, सरपंच अलीमुद्दीन, वार्ड सदस्य अब्दुल, वार्ड सदस्य अपूर्व मंडल, वार्ड सदस्य नरूल मंजूर, कूदन, मजीत, सुमन, डॉ. सेजाउल, अलीम, मुस्ताक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
More Stories
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
पांच परिवारों पर टूटा आग का कहर, पलभर में राख हो गई वर्षों की मेहनत।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र की सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में गुरुवार को लगी भीषण आग...
