सीबीएससी बोर्ड में 85% अंक लाकर गुंजन ने कटिहार का नाम किया रोशन ।
उमर मुर्शीद (कटिहार)
सीबीएससी बोर्ड में 85% अंक लाकर गुंजन कुमारी ने अपने विद्यालय ए एम चिल्ड्रेंस अकाडमी एवं पुरा जिला का नाम रोशन किया है। गुंजन कुमारी पिता अभिषेक तिवारी, शिक्षक माता समाजसेवी भाजपा नेत्री छाया तिवारी की पुत्री हैं। परिजनों ने बताया कि उनके बच्ची पढाई के साथ साथ बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। चित्रकला और पढ़ाई में काफी मन लगता है। अपने सुरीली आवाज से गायन के क्षेत्र में भी अपना कौशल दिखला रही हैं। गुंजन कुमारी देशभक्ति गीत भजन लोकगीत गायन से अपनी प्रतिभा कटिहार में उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं। भविष्य के विषय में बताया कि अध्ययन और अध्यापन प्रमुख इच्छा है। क्योंकि मेरे दादा स्वर्गीय डाक्टर धर्मदेव तिवारी गुवाहाटी विश्वविद्यालय में हिन्दी के विभागाध्यक्ष एवं दादी स्वर्गीय फुलवती तिवारी उच्च विद्यालय में हिन्दी की शिक्षिका थी मेरी भी इच्छा है कि मैं अपनी पारंपरिक कार्य शिक्षण से जुड़ी रहूं।मृदुभाषी गुंजन ने बताया कि मेरे पढ़ाई में माता पिता के अलावा भैया श्रेष्ठ कुमार तिवारी का मार्गदर्शन काफी श्रेयस्कर रहा अपने विद्यालय अपने गुरूओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षक एवं परिवार के सभी सदस्यों ने साकारात्मक सहयोग दिया है। दादा श्री सत्यदेव तिवारी, दादी श्रीमती शशि कला, बुआ वर्षा वीणा, चाचा अमित तिवारी, अंतरिक्ष तिवारी, आशुतोष तिवारी, संकेत तिवारी, नाना श्री राजेन्द्र पाण्डेय, मामा मनोज कुमार पाण्डेय, डाक्टर आशुतोष पाण्डेय, बहन जूही नेहा, शाम्भवी बुलबुल, भारत भुषण पाण्डेय, मौसी कल्पना चौबे, मौसा ऋषिकेश चौबे,अरुण कुमार चौबे आदि ने गुंजन को बधाई और शुभकामना दिया है।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
