September 25, 2026

धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक

Read Time:1 Minute, 42 Second

कोमल गुप्ता (कटिहार)

वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। कटिहार मेडिकल कॉलेज के निकट स्थित आदिवासी टोला ऑटो स्टैंड में गुरुवार को अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद युवा प्रकोष्ठ की ओर से आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह का भव्य आयोजन किया गया।समारोह का नेतृत्व आदिवासी विकास परिषद की प्रदेश महिला अध्यक्ष हीरा उरांव ने किया। इस दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में क्षेत्र का भ्रमण कर जनजागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाजों की सुंदर झलक देखने को मिली।समारोह में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कर्मा पर्व की परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि कर्मा पूजा आदिवासी समाज के प्रमुख पर्वों में से एक है, जिसका संबंध प्रकृति, संस्कृति और सामयिक एकता से है। इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी पारंपरिक संस्कृति और विरासत से जोड़ना भी है।

Previous post 513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
Next post चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial