November 14, 2026

रेल पुलिस ने आधा दर्जन शातिर चोर को किया गिरफ्तार ।

Read Time:2 Minute, 8 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत आरपीएफ के कमांडेंट कमल सिंह के निर्देश पर आरपीएफ की सीपीडीएस एनजेपी की टीम की द्वारा सघन चेकिंग के दौरान छह शातिर मोबाइल चोर को रंगे हाथ यात्रियों के चोरी के अलग अलग कंपनी के मोबाइल फोन और अन्य चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सभी व्यक्ति हरियाणा के बताए जाते है। जिनमे बिजयेंदर, संदीप, राजबीर, सत्यवान, संजय कुमार और अनिल कुमार लिफ्टर शामिल है। जिनका पूर्व में भी अपराधिक इतियास रहा है। जो कई बार चोरी, लिफ्टर आदि के मामले में जेल जा चुके है। अभी हाल में ही इनके द्वारा ट्रेन में एक महिला यात्री का डायमंड का पेंडेंट सहित अन्य सामानों की चोरी की गई थी। अक्सर ये गैंग कटिहार रेल मंडल के सिलीगुड़ी ठाकुरगंज रूट में चोरी की घटना को अंजाम देते है। जिनके विरुद्ध पूर्व से रेल पुलिस सिलीगुड़ी में अलग-अलग मामला भी वर्तमान में लंबित है। वही गिरफ्तार सभी को एक बार फिर से अग्रिम करवाही के लिए आरपीएफ द्वारा पश्चिम बंगाल रेल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। अब इन शातिर चोरी की गिरफ्तारी से कटिहार रेल मंडल में चोरी की घटना में काफी कमी आयेगी। ये सभी चोर अलग अलग अंदाज में रेल में चोरी की घटना को अंजाम देते है। जो अब न्यायिक हिरासत में है।

Previous post सदभावना दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि ।
Next post लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का सांसद ने किया शुभारंभ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial