हथियादियरा मदरसा स्थानांतरण को लेकर चल रहे विवाद की हुई गहन जांच, शिक्षक व ग्रामीण रहें मौजूद।
तनवीर आलम (हसनगंज)
कोढा़ प्रखंड के दिघरी पंचायत अंतर्गत हथियादियरा गांव स्थित मदरसा इस्लामिया के स्थानांतरण व भूमि संबंधित विवाद को लेकर चल रहे मामले में जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी चंदन कुमार मदरसा पहुंच मदरसा भवन व भूमि संबंधित कागजातों का जांच किया गया। अल्पसंख्यक पदाधिकारी ने मदरसा के वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए विभिन्न बिंदुओं की जानकारी मदरसा के हेड मौलवी अब्दुल मतीन से प्राप्त किया। मदरसा के हेड मौलवी अब्दुल मतीन ने बताया कि मदरसा के नई कमेटी के द्वारा मदरसा स्थानांतरण की बात बताई जा रही है और विभागीय पत्र में मदरसा को भवनहीन बताया जा रहा है, जबकि मदरसा में 6 कमरे हैं 3 शौचालय और वर्षों से मदरसा संचालित है।मौके पर वर्तमान मुखिया मोहम्मद आसिफ इकबाल ने बताया कि यह मदरसा 1962 से ही संचालित है। जहां कक्षा एक से लेकर 8 तक की पढ़ाई होती है। साथ ही मदरसा का भवन भी बना हुआ है। बावजूद नई कमेटी के द्वारा मदरसा को भवनहीन बताकर अन्य जगह स्थानांतरण की बात की जा रही है। जो बिल्कुल नियम विरुद्ध है। मौके पर मदरसा स्थानांतरण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।ग्रामीणों ने मदरसा स्थानांतरण पर रोक लगाने की बात कहते हुए बताया कि आज 1962 से ही मदरसा संचालित है, साथ ही मदरसा का अपना भवन है। मौके पर जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि मदरसा स्थानांतरण के चल रहे विवाद में जांच को लेकर पहुंचे हैं। जिसमें मदरसा भवन व भूमि के कागजातों का अवलोकन करते हुए अन्य बिंदुओं पर जांच की गई। साथ ही जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को सौंपा जाएगा। इस अवसर पर वार्ड सदस्य अब्दुल्ला सहित मदरसा के शिक्षकगण सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
