गुप्त सूचना पर 41.25 लीटर विदेशी शराब और 80 लीटर देशी शराब पुलिस ने किया जब्त
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर कुर्सेला थाना पुलिस ने शेरमारी गांव में छापेमारी कर अजय मंडल के ट्रैक्टर ट्रॉली से 41.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए।वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस ने 80 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस प्रकरण में विजय मंडल पिता सियाराम मंडल और विकास मंडल पिता अज्ञात, दोनों ग्राम मधेली मलिनिया, थाना कुर्सेला, जिला कटिहार के निवासी बताए गए हैं। दोनों की खोज जारी हैवहीं थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब कारोबार पर निगरानी बढ़ा दी गई है और छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में शराब तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
