आगरा –डॉक्टर ने किया भगवान के टुटे हाथ का प्लास्टर जानें पूरा मामला ।
यूपी के आगरा में के जिला अस्पताल में हैरान कर देने वाला एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। एक पुजारी अपने लड्डू गोपाल की मूर्ति का हाथ टूटने पर उन्हें जिला अस्पताल लेकर आया। उसने डॉक्टरों से गोपाल जी को जल्दी भर्ती करने को कहा और इसके लिए उसने पर्चा भी बनवा लिया। यह देखकर अस्पताल के स्टाफ की भीड़ लग गई। इसी बीच पुजारी घबरा गया और जमीन पर गिर गया, बताया जा रहा है कि पुजारी के ज़िद पर सीएमएस अशोक अग्रवाल ने लड्डु गोपाल की टुटे हुए मूर्ति का इलाज किया । पुजारी का नाम लेख सिंह है। जब लेख सिंह जिला अस्पताल पहुंचे तो उसके हाथ में लड्डू गोपाल की टूटी हुई मूर्ति थी ।कुछ देर में यह मामला इलाके की चर्चा का विषय बन गया । अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा । उसके बाद अस्पताल के डॉक्टर को जानकारी पहुंची तो पुजारी के संतोष के लिए उन्होंने मूर्ति का प्लास्टर किया। पुजारी के आस्था इलाके में चर्चा का विषय बन गई है
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
