June 16, 2026

गलत लेन में आ रही सीएनजी टेंपो से टकराई बाइक, तीन गंभीर घायल

Read Time:1 Minute, 20 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नारायणपुर फोरलेन पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे सीएनजी टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो कटिहार की ओर से गलत लेन में तेज रफ्तार से आ रही थी, जबकि बाइक सवार युवक मनिहारी से कटिहार जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में नया टोला मनिहारी निवासी हर्ष कुमार (पिता सौरभ सिंह) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं टेंपो पर सवार मीरा देवी (मारंगी मानसही) और उपेंद्र राम (रंगा कॉल, गोविंदपुर सालेपुर) भी घायल हुए। ग्रामीणों की मदद से सभी को अनुमंडल अस्पताल मनिहारी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हर्ष कुमार को सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया। अन्य दो घायलों का इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी

Previous post बिचौलिए एवं संरक्षण देने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाई का मामला उठाया: तार किशोर प्रसाद
Next post कुरसेला में बच्चा चोरी की अफवाह पर महिला की पिटाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial