कुरसेला में बच्चा चोरी की अफवाह पर महिला की पिटाई
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड के जरलाही पंचायत अंतर्गत मधेली गांव स्थित सिंगया पुल के समीप एक झोपड़ी में छपी महिला को बच्चा चोरी की अफवाह ने तूल पकड़ लिया। अफवाह के आधार पर एक अधेड़ महिला को स्थानीय लोगों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला पुल के पास एक झोपड़ी में नजर आई, जिसके बाद कुछ लोगों ने संदेह के आधार पर उसे बच्चा चोर कहकर पकड़ लिया। हालांकि महिला भागने की कोशिश कर रहे थे कि अफवाह तेजी से फैल गई और भीड़ उग्र हो गई। इस दौरान महिला खुद को निर्दोष बताती रही, लेकिन भीड़ ने उसकी एक न सुनी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि महिला जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगी। बाद में कुछ लोगों ने उसे पकड़कर पास के एक कमरे में बंद कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर जरलाही पंचायत की मुखिया सुप्रिया जायसवाल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कमरे को खुलवाकर महिला से बातचीत की। पूछताछ में महिला ने अपना घर समेली थाना क्षेत्र के आसपास बताया।मुखिया ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों के बीच बच्चा चोरी की चर्चा का माहौल बना रहा।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
