दुमका में जलाई गई बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए बलरामपुर में निकाला कैंडल मार्च
बलरामपुर/कटिहार—- दुमका की बेटी की पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाकर निर्मम हत्या के विरोध में हत्यारे को फांसी देने के मांग को लेकर मंगलवार की देर शाम विभिन्न सामाजिक संगठन द्वारा बलरामपुर पेट्रोल पंप से लेकर तेलता मोर तक में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च के नेतृत्व बिहिप के अध्यक्ष दीपक शर्मा एवं एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिनोद कुमार कुशवाहा , प्रखंड सह संयोजक अमृत सिंह ने किया । इस दौरान संगठन के सदस्यों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कैंडल मार्च के दौरान झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से गौरव शर्मा , सुदर्शन सिंह, सुकून कुमार दास, सोनू शर्मा , रवि सिंह , नीरज शर्मा सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
