May 25, 2026

हिंसक सांडों के आतंक से नगरवासी आतंकित

Read Time:1 Minute, 1 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा):

मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में विशेषकर सब्जी मंडी में विचरण कर रहे उग्र सांडों के आतंक से नगरवासी आतंकित हैं।कई ऐसी घटनाएं हो चुकी है जिसमें दुकानदार, सड़क पर चलने वाले नागरिक उनके कोप के शिकार हुए हैं और बुरी तरह ज़ख़्मी हुए हैं।बीच सड़क पर इन्हें खड़ा देखकर लोग रास्ता बदल लेने या अन्य रास्ते के अभाव में लम्बे समय तक रुक जाया करते हैं। अन्य शहर वाराणसी में भी सड़कों पर सांढ दिखाई पड़ते हैं पर वे हिंसक नही, पालतू के शक्ल में आ गए हैं।नगर प्रशासन से इनके नियंत्रण के लिए कारगर कदम की मांग लोग कर रहे हैं, वरना किसी अप्रत्याशित घटना से इंकार नही किया जा सकता।

Previous post प्राथमिक विद्यालय खेमपुर के छात्र छात्राएँ अनुशासित ढंग से करते हैं पठन पाठन।
Next post भूमि विवाद हेतु लगाए गए जनता दरबार में 9 मामले का निष्पादन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial