सामुदायिक भवन बना टेंट हाउस का गोदाम, ग्रामीणों में आक्रोश,प्रशासन से कार्रवाई की मांग
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कुमारीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में स्थित सामुदायिक भवन पर पिछले छह वर्षों से एक निजी टेंट हाउस द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की मांग पर विधायक निधि से लगभग सात वर्ष पूर्व बने इस भवन का उद्देश्य था कि गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए एक उपयुक्त स्थल उपलब्ध हो। लेकिन निर्माण के समय से ही स्थानीय निवासी अरविंद कुमार सिंह द्वारा इस भवन को टेंट हाउस के सामान रखने के गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी संपत्ति पर निजी स्वार्थ के लिए कब्जा बेहद चिंता का विषय है। उनका कहना है कि सामुदायिक भवन गांव की सामाजिक एकता का केंद्र होना चाहिए, न कि किसी व्यवसायिक हित का अड्डा।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस अवैध कब्जे को हटाकर भवन का उपयोग उसके मूल उद्देश्य के लिए किया जाए।इस मामले पर जब मनिहारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और जल्द ही इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि भवन पर अवैध रूप से टेंट हाउस संचालक द्वारा कब्जा किया गया है, तो उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
