अग्निपथ’ पर बवाल को लेकर पटना में 6 कोचिंग संस्थानों पर FIR दर्ज, हिंसा भड़काने के आरोप में 190 लोगों की हुई गिरफ्तारी
अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में पटना जिला में कुल 11 प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जबकि इस दौरान कुल 190 अराजक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने के आरोप में कुल 6 कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें मसौढ़ी में चार कोचिंग, मनेर में एक कोचिंग तथा दानापुर में एक कोचिंग शामिल है।
जानकारी के अनुसार अराजक तत्वों पर दानापुर अनुमंडल में 3 प्राथमिकी तथा 69 गिरफ्तारी, पालीगंज अनुमंडल में 2 प्राथमिकी तथा 41 गिरफ्तारी, मसौढ़ी अनुमंडल में 3 प्राथमिकी तथा 75 गिरफ्तारी, पटना सदर अनुमंडल में 2 प्राथमिकी तथा 5 गिरफ्तारी एवं पटना सिटी अनुमंडल में एक प्राथमिकी दर्ज हुई है।
इन कोचिंग संस्थानों पर एफआईआर दर्ज हिंसा भड़काने के आरोप में यथार्थ कोचिंग इंस्टीट्यूट (मसौढ़ी), डीडीएस कोचिंग इंस्टीट्यूट (मसौढ़ी), आरक्षण कोचिंग इंस्टीट्यूट (मसौढ़ी), आसरा कोचिंग इंस्टीट्यूट (मसौढ़ी), टार्गेट कोचिंग (मनेर), निरंजन कोचिंग (दानापुर) पर एफआईआर दर्ज की गयी है।
पूरे पटना में विधि-व्यवस्था सामान्य जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह द्वारा आज पटना जंक्शन का निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर के साथ बैठक कर रेलगाड़ियों के परिचालन को यथाशीघ्र सामान्य करने पर विचार-विमर्श किया गया। विधि-व्यवस्था संधारण के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सतर्कता एवं चौकसी बरती जा रही है। 20 जून के लिए भी वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। डीएम डॉ सिंह ने कहा कि हिंसा, आगजनी एवं तोड़फोड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
