May 25, 2026

जनता दरबार में पांच मामलों का निपटारा हुआ

Read Time:54 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका और थानाध्यक्ष के संयुक्त सुनवाई के उपरांत भूमि विवाद के मामले में आपसी सहमति से पांच मामलों का निपटारा किया गया। वहीं छः मामले विचारण के लिए प्रतिवेदित हुए। पुराने और नए मामलों पर अगले आयोजित जनता दरबार में पुनः सुनवाई की जाएगी।मोके पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने त्वरित कार्रवाई को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार मौजूद थे।

Previous post उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ में छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है
Next post मनिहारी पुलिस ने दो आरोपी को भेजा जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial