अनुयायियों ने धुमधाम से मनाया परशुराम जयंती ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी क्षेत्र अन्तर्गत भी परशुराम के अनुयायियों द्वारा भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम की जयंती नेशनल पब्लिक स्कूल के परिसर में मनाई गयी। वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान परशुराम का अवतरण हुआ था। इस तिथि को हर वर्ष परशुराम जयंती भगवान परशुराम के वंशजों द्वारा मनाये जाने की परम्परा रही है।जयंती समारोह के मौके पर परशुराम के चित्र पर माल्यपर्ण कर लोगों ने अपने ईष्ट के प्रति श्रद्धा निवेदित की। इस मौके पर अपनी श्रद्धा निवेदित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदुम्न ओझा ने भगवान परशुराम के तपोबल, स्वाभाविक व दृढ़ निश्चयी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।परशुराम के वंशजों को एकजूटहोकर समाज मे बदलते परिवेश के अनुरूप संगठित होने का आह्वान किया।इस मौके पर डॉ सुशील कुमार आचार्य, डॉ ओम प्रकाश पांडे, विद्यासागर आचार्य, बीरेन्द्र ऊर्फ बिल्टु झा , जय चक्रवर्ती, प्रमोद झा, विकास झा,प्रितम ओझा, लेफ्टिनेंट के एन झा, सुधीर पाठक, नीरज झा,निलु तिवारी, ज्योतिष उपाध्याय, चंदन ओझा,सावन तिवारी सहित अनेक ने अपने विचार रखे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
