कटिहार में सांड के मौत के बाद गाजे-बाजे के साथ निकाली गई अंतिम यात्रा ।
लोगों के मौत होने पर अंतिम यात्रा तो सबने देखी होगी लेकिन किसी जानवर के मौत होने के बाद गाजे बाजे के साथ उसकी अंतिम यात्रा कम ही सुनने और देखने को मिलती है। कटिहार में 1 सांड की मौत होने के बाद लोगों ने शव को जेसीबी पर रखकर पूरे शहर का भ्रमण करवाया और गाजे-बाजे के साथ शव यात्रा निकाली गई। शहर के कई मोहल्लों में लोगों ने नंदी महाराज के शव के सामने अगरबत्ती जला कर पूजा-अर्चना भी की। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। स्थानीय लोगों के मुताबिक 3 महीने से बीमार चल रहा था। लोग इसे नंदी महाराज के तौर पर देखते हैं । सांड वार्ड नंबर 5 में ही रहता था। नंदी महाराज ने आजतक किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया । मोहल्ले के लोग उस की शव यात्रा निकालने का फैसला किया और जेसीबी को फूल माला से सजाते हुए गाजे-बाजे के साथ नंदी महाराज को पूरे शहर का भ्रमण कराते हुए हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
