May 31, 2026

एक गरीब परिवार के घर को तोड़ फोड़ करने की सूचना मिलते ही पहुंचे विधान पार्षद ।

Read Time:1 Minute, 32 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

कदवा प्रखंड के बिझारा पंचायत महादलित टोला में बिते दिनों महादलित परिवार के घर को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ किया गया। ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलते ही कटिहार विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल के द्वारा उनका घर का निरीक्षण किया गया। निरक्षण के क्रम में लोगों द्वारा विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल बताया गया कि प्रशासन को बार-बार सुचना देने के उपरान्त भी अब तक दोषियों के खिलाफ अभी तक ना तो एफआईआर दर्ज किया गया है,ना तो पुलिस द्वारा दोशिउयों को पकड़ा गया। मौके पर विधान पार्षद द्वारा प्रशासन को घटना स्थल पर बुलाकर घटना की पूरी जानकारी दी एवं जल्द से जल्द तो दोशियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।इस मौके पर भाजपा को जिलाध्यक्ष चंद्र भूषण ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिपद घोष, अभिषेक कुमार, मुकेश विश्वकर्मा एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता गन मौजूद रहे।

Previous post बेटी के शव को लेकर मां परेशान ,रो रो कर बना लिया है बुरा हाल।
Next post गृह मंत्री ने भेजा शुभकामना पत्र
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial