औद्योगिक प्रांगण से उद्यमियों का पलायन, विधान पार्षद ने उठाया विजय बाबू पोखर औद्योगिक प्रांगण का है मुद्दा
(डेस्क|कटिहार)
विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने बिहार विधान परिषद् में अपने तारांकित प्रश्न के दौरान सदन को बताया कि सरकार का पूर्ण सहयोग नहीं मिलने के कारण कटिहार शहर के औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू पोखर के उद्यमी अपना उद्यम छोड़़कर चले गए हैं। उद्यमियों के पलायन का मुद्दा उठाते हुए बताया कि औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू पोखर में दर्जनों उद्यमी लगभग 50 वर्षों से अपना उद्योग चला रहे हैं।बियाडा की ओर से उद्यमियों को सहयोग नहीं मिलने से कई औद्योगिक इकाइयों को रद्द करने का सामना करना पड़ा जिससे ऐसे उद्यमियों को बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ा। उद्योगों को पुनर्जीवित करने, सहयोग प्रदान करने और सुविधाएं उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में सरकार ने सदन को बताया कि विजय बाबू पोखर औद्योगिक प्रांगण कुल 24.31 एकड़ भूमि में अवस्थित है तथा 32 इकाइयों द्वारा अपना उद्योग स्थापित कर इकाई का सफल संचालन किया जा रहा है। बंद पड़ी इकाइयों/रद्द इकाइयों हेतु एग्जिट नीति एवं एमनेस्टी नीति 2025 का लाभ प्रदान किया जा रहा है। भूमि आवंटन नियम शर्तों का उल्लंघन किये जाने के फलस्वरूप पर्याप्त अवसर के उपरांत बियाडा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाती है।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
