राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
संवाददाता अनुज तिवारी
कानपुर– राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अनुपस्थिति में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर एस० के ० सिंह को ज्ञापन सौंपकर दिव्यांग बोर्ड में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चिरंजीवी को उपस्थित रहने, दिव्यांग बोर्ड में अनुभवी लिपिक की तैनाती करने, मूक बधिर दिव्यांगों के लिए बेरा जांच की व्यवस्था कराने, आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने की मांग की है| दिव्यांग बोर्ड में अनुभवी लिपिक की तैनाती होनी चाहिए, लिपिक के ना होने से दिव्यांगजनों के सत्यापन के पत्र लम्बे समय से लंबित है| बधिर दिव्यांगों के लिए बेरा जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है जिससे उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है| गरीब दिव्यांग जनों का आयुष्मान कार्ड न बनने से उन्हें इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है, जिससे दिव्यांग जनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है|आज ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, जिला अध्यक्ष दक्षिण आनन्द तिवारी, अरविंद सिंह, बंगाली शर्मा, वैभव दिक्षित, गुड्डी दीक्षित, प्रेम कुमार तिवारी, जितेंद्र कुमार गुप्ता, गौरव कुमार, अर्जुन कुमार, विजय प्रताप सिंह, भगवानदास, पुष्पेंद्र सिंह अंकिता, आशीष कुमार आदि शामिल थे ।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
