June 20, 2026

कटिहार के जाफरगंज पथलवाड़ी गांव में आशियाना सप्लायर नर्सरी का अधिकारियों ने किया उद्घाटन, कटिहार जिले में 2,73, 000 वृक्षारोपण करने का लक्ष्य है : डीपीएम

Read Time:5 Minute, 59 Second

प्रवीण कुमार( कटिहार)

कटिहार सदर प्रखंड के सिरनियां पुरब पंचायत अंतर्गत जाफरगंज पथलवाड़ी गांव में स्थित आशियाना सप्लायर नर्सरी उद्घाटन किया गया है। यह नर्सरी का उद्घाटन जीविका के डीपीएम इन्दुशेखर इंदु,कटिहार सदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार,मनरेगा के परियोजना प्रबंधक संजीव राय, सामाजिक विकास के प्रबंधक अनुज कुमार, जीविका के बीपीएम निक्की सेठिया, जीविका दीदी यासमीन खातून ने संयुक्त रूप से फीता काटकर,नारियल तोड़कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह का संचालन जीविका पंचायत कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर दीपा कुमारी ने किया। उद्घाटन के पश्चात समारोह में आए हुए अतिथि का जीविका दीदी सह उद्यमी महिला यासमीन खातून ने पौधा का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। जीविका दीदी रीना कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उपस्थित लोगों ने जीविका दीदी यासमीन खातून के कार्यों का भूरी भूरी प्रशंसा किया। कटिहार सदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज के तिथि में महिलाएं सबल हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के उत्थान के लिए रोजगार के लिए कई योजनाएं चल रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के महिलाएं सशक्त हो सके। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की लाभ यासमीन खातून लेकर ग्रामीण क्षेत्र में नर्सरी के क्षेत्र में कार्य करने का प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को यासमीन खातून से प्रेरणा बन रही है। मनरेगा विभाग के परियोजना प्रबंधक संजीव राय ने कहा कि नर्सरी से मनरेगा एवं वन विभाग के द्वारा 30 प्रति पौधे खरीदारी किया जाएगा। यह पौधा मनरेगा और वन विभाग के द्वारा पुनः फिर जीविका दीदी के माध्यम से आमलोगों को मुहैया कराया जाएगा। जीविका की कटिहार के बीपीएम निक्की सेठिया ने जीविका दीदी का मनोबल बढ़ाते हुए जीविका दीदी के कार्यों को विस्तार से अपनी बातें रखीं। बीपीएम निक्की सेठिया ने कहा कि जाफरगंज पथलवाड़ी निवासी यासमीन खातून के द्वारा नर्सरी के क्षेत्र में कार्य करने के प्रति काफी प्रोत्साहित किया है।और आगे भी प्रोत्साहित करते रहेंगे जीविका दीदी यासमीन खातून के शुभ चिंतक मो० अमानत हुसैन के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। सामाजिक विकास के प्रबंधक अनुज कुमार ने कहा कि जिले में 17 जीविका दीदी नर्सरी के क्षेत्र में कार्य कर रही है। समारोह को संबोधित करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक है। इंद्रशेखर इंदु ने कहा कि कटिहार सदर प्रखंड के सिरनिया पुर पंचायत अंतर्गत जाफरगंज पथलवाड़ी में नर्सरी का उद्घाटन करते हुए काफी खुशी हो रही है। नर्सरी इस ढंग से तैयार किया गया है जो काफी अच्छा लगा। लेकिन और भी मेहनत करने की जरूरत है।आसपास की जमीन को भी नर्सरी के रूप में उपयोग करने के लिए स्थानीय समाज से भी मो० अमानत हुसैन से कहा गया जिस पर अमानत हुसैन ने भी सहमति प्रदान किया है। डीपीएम इंद्रशेखर हिंदू ने कहा कि जीविका दीदी यासमीन खातून ने नर्सरी के क्षेत्र में कार्य कर रही है। यह हम सबों के लिए गौरव की बात है। डीपीएम इंदु शेखर ने कहा कि कटिहार जिले में 2,73, 000 वृक्षारोपण करने का लक्ष्य किया गया है। यह पौधा जीविका दीदी के माध्यम से संचालित होने वाले नर्सरी से ही लिया जाएगा। समारोह का धन्यवाद ज्ञापन जीविका पंचायत कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर दीपा कुमारी ने किया। इस अवसर पर समूह के सीएलएफ पुतुल देवी,रूमा देवी,रीना देवी, समूह के सीएम नुसरत खातून जीविका लेख्यपाल रुचि कुमारी,स्थानीय मुखिया अब्दुल कयूम,समाजसेवी मो० अमानत हुसैन,जीविका दीदी यासमीन खातून सहित गांव के समाजसेवी मो० नियाम, मो० कलीम,अशफाक,असगर,मंजर,सरयू, मुकेश,शहवाज,हमीद, सईदुर,आतिश, मुजम्मिल,अयान,दाऊद आदि उपस्थित थे।

Previous post 50वें स्वर्ण जयंती महोत्सव कार्यक्रम का श्री गणेश भव्य कलश शोभा यात्रा से शुभारम्भ हुआ
Next post प्राथमिक विद्यालय गजिया संथाली में चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने स्थलीय जांच किया।बर्तन, गैस चूल्हा, सिलेंडर आदि की हुई चोरी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial