May 25, 2026

25 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार दूसरा हुआ फरार।

Read Time:1 Minute, 40 Second

अशोक कुमार (डडंखोरा)

शराबबंदी को लेकर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें सौरिया पंचायत के सिहला गांव एवं डंडखोरा पंचायत के उरांव टोला से 25 लीटर देसी शराब बरामद किया गया तो वहीं एक आरोपी को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तो वहीं दूसरे आरोपी पुलिस की छापेमारी अभियान की भनक लगते ही भागने में सफल रहा । थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शराबबंदी को लेकर पुलिस की शक्ति बढ़ाई गई है। जिससे क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। छापेमारी के दौरान सौरिया पंचायत अंतर्गत सिहला गांव निवासी 50 वर्षीय ब्रह्मदेव उराव पिता स्वर्ग संधू उराव को पांच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वही  डंडखोरा पंचायत के उराव टोला गांव से 20 लीटर देशी शराब जप्त किया गया है। पुलिस को देखते ही गृह स्वामी 33 वर्षीय राम बाबू उराव पिता स्वर्ग सन्नो उराव भागने में सफल रहा।  फरार आरोपी के  विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Previous post मनिहारी के पुलिसकर्मियों ने पांच प्रण की शपथ ली
Next post विज्ञान दिवस के मौके पर साइंस एग्जीबिशन का हुआ अयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial