आरटीओ कार्यालय सीतापुर में हुआ वाहन विक्रेता डीलरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम
Reporting by वी के रस्तोगी सीतापुर ।
जनपद के खैराबाद स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय सीतापुर में वाहन विक्रेता डीलरों का एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन परिवहन कार्यालय के सभागार कक्ष में किया गया था, इस कार्यक्रम में जनपद के सभी वाहन विक्रेताओं को विशेष रुप से आमंत्रित किया गया था और उन्होंने सक्रिय रूप से प्रतिभाग भी किया,प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में उपस्थित डीलरों को ऑनलाइन प्रोजेक्टर स्क्रीन के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन द्वारा आवंटित होने वाली पंजीयन प्रक्रिया हेतु प्रशिक्षण दिया गया ।इस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के 30 से अधिक वाहन विक्रेताओं के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे,उन्होंने जनपद के सभी डीलरों को संबोधित करते हुए बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को आधार कार्ड से जोड़ना काफी महत्वपूर्ण प्रक्रिया है एवं इसके जुड़ने से वाहनों के रजिस्ट्रेशन में होने वाली विसंगतियों एवं कमियों को दूर किया जा सकता है, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां पर आपकी सभी शंकाओं का समाधान भी किया जाएगा तथा विभाग के स्तर से जो भी सहायता होगी वह आपको उपलब्ध कराई जाएगी। जो भी आप ऑनलाइन पंजीयन के विवरण को पोर्टल पर फीड करते समय वाहन के खरीददारों का विवरण दर्ज करते हैं, उस विवरण को काफी ध्यान से ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करें ,क्योंकि यह काफी महत्वपूर्ण होता है और इस प्रक्रिया में गलती होने पर वाहन स्वामी का डाटा नेशनल पोर्टल पर गलत फीड हो सकता है इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को विभाग के द्वारा इसलिए ही आयोजित किया जाता है कि इन प्रक्रियाओं में जो जनित कमियां हैं उन्हें दूर किया जा सके और त्रुटियों में भी कमी लाई जा सके। श्री द्विवेदी के द्वारा इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले सभी वाहन विक्रेताओं को ऑनलाइन नया ट्रेड अप्लाई करने एवं पुरानी ट्रेड को रिन्यूअल करने के लिए अपने कार्यालय या घर में बैठकर भी कैसे किया जाए , यानी कांटेक्टलेस तरीके से विभाग से कैसे किया जाए इसकी भी जानकारी दी गई। उपरोक्त कार्यक्रम को संबोधित हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन श्रीमती माला बाजपेई द्वारा जनपद में पंजीकृत वाहनों के डीलरों को बताया गया कि आपके द्वारा अपने वाहनों की बिक्री करने के उपरांत उनका तत्काल पंजीयन करवाना अनिवार्य है, नियमानुसार आपको रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन को समयानुसार ही करना चाहिएवाहन पोर्टल 4.0 पर डीलर पॉइंट रजिस्ट्रेशन पंजीकरण व्यवस्था के तहत ऑनलाइन फैंसी नंबर के आरक्षण एवं आरक्षित फैंसी नंबर को एप्लीकेशन से अटैच किए जाने जैसे आदि कार्यों को सुचारु रुप से निष्पादन करने हेतु लखनऊ एनआईसी टीम के द्वारा उपस्थित सभी विक्रेता डीलरों को प्रशिक्षण भी दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी लखनऊ आरपी द्विवेदी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्रीमती माला बाजपेई,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडे एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) लखीमपुर खीरी रमेश चौबे ,कार्यालय के प्रधान सहायक अयोध्या प्रसाद मौर्य ,लेखाकार अनूप पांडे व सहायक सुदीप आर्य एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
