भारतीय स्टेट बैंक ने किया ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन
प्रवीण कुमार (कटिहार)
भारतीय स्टेट बैंक के रेल परिसर स्थित डीआरएमओ शाखा के द्वारा मंगलवार को होटल में सतर्कता जागरूकता के तहत अपने ग्राहकों के साथ एक टाउन हॉल मिट आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआरएमओं के शाखा प्रबंधक सुमित कुमार ने किया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में एसबीआई के आरजीएम अभिषेक श्रीवास्तव , मुख्य प्रबंधक परिचालन उमाशंकर महतो के साथ राजीव रंजन मुख्य प्रबंधक डीईवीएएस मोजूद थे। जिनके द्वारा वर्तमान में हो रहे डिजिटल फ्रॉड से बचने आदि के दिशा में एसबीआई के अलग अलग टोल फ्री नंबर के अलावा कई सारी जानकारियां मुहैया कराई गई। वही मुख्य प्रबंधक राजीव रंजन द्वारा बैंक से जुड़े विभिन्न योजनाओं के साथ सुरक्षित लेन देन के संबंध में कई जानकारी दी गई। इस मौके पर आरजीएम अभिषेक श्रीवास्तव ने साइबर क्राइम के विरूद्ध लोगों को जागरूक करने, साइबर क्राइम के तरीके, किसी को अपने बैंक खाता की जानकारी नही देने, एटीएम अथवा ओटीपी नंबर नही बताने के अलावे बैंक के द्वारा प्रदत्त ऋण को समय से लौटाने पर ब्याज दर में मिलने वाली छूट का लाभ उठाने की बात कही। वही आयोजित मीट के दौरान पेंशनरों के साथ उपस्थित लोगो से भी एसबीआई द्वारा सुझाव लिया गया। जिससे आगे भविष्य में एसबीआई और सुलभ व बेहतर सुविधा उपभोगताओ को प्रदान कर सके। मौके पर एसबीआई डीआरएमओ शाखा प्रबंधक सुमित कुमार ने सभी खाताधारियों, एटीएम कार्डधारियों से आग्रह किया कि कोई भी ग्राहक अपने एटीएम व खाता संबंधी किसी भी प्रकार की कोई जानकारी किसी के साथ शेयर न करें और साइबर क्राइम के शिकार लोग तत्काल एसबीआई के 24 *7 हेल्प लाइन नंबर 1930 या कस्टमर केयर नंबर 1800111109 पर कॉल करके अपनी शियाकत दर्ज करे। इस मौके पर एसबीआई के सभी शाखा पधाधिकारी के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।
